इस होली पर करे इन 10 देवताओ की पूजा जिनसे मिलेगा विशेष वरदान - Happy Holi Special 2024

होली हिन्दुओ का विशेष त्यौहार है। धार्मिक शास्त्रों में होलिका दहन के दिन विभिन्न देवी-देवताओं के पूजन का विधान है। यहाँ हम आपको 10 देवी-देवताओं के बारे में बताएँगे जिनकी आप इस दिन पूजा करके विशेष कृपा पा सकते हो। 

इस होली करे इन 10 देवताओ की पूजा जिनसे मिलेगा विशेष वरदान - Happy Holi Special


1. विष्णु पूजा :- होलिका और प्रह्लाद के साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। दूसरे दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कहा जाता है कि त्रेतायुग की शुरुआत में विष्णु ने धूलि की पूजा की थी। इसलिए धुलेंडी मनाई जाती है। धुलेंडी एक हिंदू त्योहार है जो होलिका दहन के बाद मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान लोग सुबह जल्दी उठकर होलिका को ठंडा करते है अर्थात पूजा करने के बाद जल चढ़ाया जाता है। फिर इसकी राख को अपने माथे पर लगाने के बाद ही होली (रंगों का त्योहार) खेलना शुरू करते है। अतः इस त्यौहार को धूलिवंदन भी कहते हैं।

Join Whatsapp Group

2. शिव पूजा :- होली का उत्सव भगवान शिव से भी सम्बंधित है। इस दिन कामदेव को भस्म करने के बाद भगवान शिव ने देवी रति को विशेष वरदान दिया था कि जब भगवान विष्णु कृष्ण अवतार लेंगे तब तुम्हारा पति उनके पुत्र के रूप में जन्म लेगा। इस दिन लोग मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

3. अग्नि पूजा :- जब होलिका विष्णु भक्त प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठी थी तो उस समय सिर्फ होलिका ही जली थी, प्रह्लाद बच गया था। इसलिए अग्नि देव की भी पूजा की जाती है।   

4. नृसिंह भगवान पूजा :- होली पर विष्णु अवतार भगवान नरसिंह की भी पूजा की जाती है क्योंकि इन्होने ही नृसिंह रूप में हिरण्याकश्यप का वध करके भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी। इस दिन इनकी भी पूजा की जाती है। 

5. कामदेव और रति पूजा :- यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में सुखी, शांति और प्यार चाहते है तो आप कामदेव और रति की एक साथ पूजा करे। आपको कामदेव और रति के चित्र की पूजा करनी चाहिए।

6. राधा पूजा :- राधा जी के बरसाने में होली फाल्गुन माह लगते ही शुरू हो जाती है। यहाँ होली 45 दिन तक मनाई जाती है। इन दिनों राधा जी का विशेष शृंगार किया जाता है और साथ में पूजा भी होती है।  

7. श्रीकृष्ण पूजा :- ब्रज में होली का त्योहार 'फाग उत्सव' के रूप में भी मनाया जाता है। यह श्रीकृष्ण से भी जुड़ा हुआ है क्योकि रंगपंचमी के दिन श्री कृष्ण ने राधा जी पर रंग डाला था। इसलिए रंगपंचमी मनाई जाती है। श्रीकृष्ण को अष्टप्रहर पूजा जाता है और भोग लगाया जाता है।

8. लक्ष्मी पूजा :- इस दिन विष्णु जी के साथ लक्ष्मी जी की भी पूजा की जाती है। जिससे घर में धन समृद्धि बनी रहे। लक्ष्मी जी को कमल का फूल और खीर चढ़ाना चाहिए। 

9. राजा पृथु पूजा :- इस दिन राजा पृथु ने अपने राज्य के बच्चो को बचाने के लिए राक्षसी ढुंढी को जलाकर मार दिया था। राजा पृथु को विष्णु का अंशवतार माना जाता है इसलिए इनकी भी पूजा होती है। 

10. हनुमानजी की पूजा :- इस दिन शक्ति और रक्षा के देवता हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें चौला भी चढ़ाना चाहिए। इससे आपको हर तरह की परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।


इस होली पर आप इन सभी देवताओ की पूजा करके इन्हे खुश करो और पाओ इनसे कई वरदान। 

Previous Post Next Post